,*बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि ने खंड अकादमी समन्वयक और जन शिक्षक एवं प्राथमिक/ माध्यमिक संस्था प्रमुख को दिये निर्देश..*
प्रियांशु डाबी पेटलावद से
*ब्लॉक के समस्त शासकीय विद्यालयों के क्षतिग्रस्त भवनों में कक्षा संचालित न करें, नही तो कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी*
*पेटलावद 28 जुलाई 2025* बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि ने ब्लॉक के खण्ड अकादमिक समन्वयक, जन शिक्षक और प्राथमिक एवं माध्यमिक संस्थाओं के संस्था प्रमुख को निर्देशित किया है कि ब्लॉक पेटलावद के समस्त शासकीय विद्यालयों के भवन जो क्षतिग्रस्त है उनमें कक्षाऐं नही लगाई जाए। बीआरसी ने यह भी कहा कि भवन, अतिरिक्त कक्ष उपयुक्त है के आशय की प्रमाणीकरण संकुल स्तर की सूची 30जुलाई 2025 तक जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय में उपलब्ध करावे। बीआरसी ने कहा है कि विद्यालयों के क्षतिग्रस्त भवन कक्ष की तरफ कटीले झाड़ तार फेंसिग आदि लगाकर छात्र-छात्राओं की जान-माल की सुरक्षा करे। यदि किसी प्रकार की जनहानि होती है तो समस्त जिम्मेदारी आप की होगी।वरिष्ठ कार्यालय को कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजा जायेगा।