स्नेह के भाव से मित्रता कैसे बनाई रखी।।

0
IMG-20250730-WA0009(3)
Spread the love

स्नेह के भाव से मित्रता कैसे बनाई रखी।।

प्रियांश डाबी झाबुआ से

 


स्नेह के भाव से मित्रता कैसे बनाई रखी जा सकती है। इस संबंध में मित्रता दिवस के उपलक्ष मास्टर ट्रेनर श्री जगदीश सिसोदिया ने कल्याणपुर हायर सेकेंडरी में बच्चों के साथ स्नेह के भाव की अभिव्यक्ति स्नेह के भाव के साथ समझदारी पूर्वक किस तरह से संबंधों का निर्वाह किया जा सकता है। मित्रता के भाव के साथ निष्ठा पूर्वक ज़ीने से समाज में फैली विरोधों को कैसे दूर किया जा सकता है ।इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई चर्चा के दौरान प्राचार्य श्री परमानदं कोचर बताया कि स्वयं में बुराई हो तो दूसरों में बुराई दिखती ही है। हमें पहले अपनी बुराई को खत्म करना होगा। श्री सिसोदिया ने मित्रता दिवस पर विस्तार से बात करते हुए स्पष्ट किया कि मित्रता सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता है। इससे संबंधों में विस्तार होने के साथ ही साथ अपराधों को भी खत्म किया जा सकता है। अपने मित्र के द्वारा की गई गलतियों को कैसे सुधार सकते हैं। इस अवसर नान वायलेंस कम्युनिकेशन पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही समाज में फैल रही नशा की लत एवं विभिन्न बुराइयों को संबंध पूर्वक नष्ट किया जा सकता है। इस अवसर श्री रतन सिंह परमार मास्टर ट्रेनर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *