महिला मंडल की बैठक हुई संपन्न सभी ने बढ़चढकर हिस्सा लेने का करा आवाह्न

0
IMG-20250914-WA0005(1)
Spread the love

महिला मंडल की बैठक हुई संपन्न
सभी ने बढ़चढकर हिस्सा लेने का करा आवाह्न

प्रियांश डाबी थांदला से

थांदला : आगामी 22/09/2025 से शुरू हो रही नवरात्री पर्व को लेकर स्थानीय सांवलिया सेठ मंदिर पर महिलाओ की बैठक रखी गई जिस बैठक मे महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और मठवाला कुआं चौराहा से निकलने वाले परंपरागत नवरात्रि चल समारोह मे अपनी हिस्सेदारी कर उसे भव्य बनाने की स्वीकृति दी एवं साथ ही अन्य महिला मंडल से निवेदन भी किया!
जैसा कि आप सबको विदित हे कि मठवाला गरबा महोत्सव समिति द्वारा गरबो को प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी बडी धूम धाम के साथ मनाये जाने के लिए अपनी पुरी तेयारिया कर ली है |
यहाँ आयोजित होने वाला गरबा नगर का एकमात्र सबसे पुराना गरबा है जिसकी शुरुवात एक छोटे से गरबे के रूप मे हुई थीं
लेकिन आज इस गरबे ने माँ अम्बे के आशीर्वाद से भव्य रूप ले लिया है यहाँ चलने वाले गरबे मे गरबा प्रेमियों की इतनी भीड़ होती है की खेलने वालों के लिए जगह कम पड़ जाती है गरबा पूरी तरह से नगर के सहयोगियों से चंदा एकत्र कर सार्वजनिक रूप से मनाया जाता हे
माताजी मंदिर से लंबे समय से जुड़े सदस्यों का एवं बुजुर्गों का कहना है की नवरात्री मे माँ स्वयं यहाँ गरबा खेलने आती है एवं सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती हे
समिति के लोगो ने भी यह माना है की कई बार गरबा खेलने वालो की संख्या कम होने के बावजूद अचानक संख्या इस कदर बढ़ जाती है की व्यवस्था संभालने के लिए समिति के लोगो को लगना पड़ता है
हर बार की तरह इस बार भी पूरे नगर के भक्तों से माताजी की नवरात्रि आराधना के लिए तन मन धन से सहयोग मिल रहा हे
साथ ही नगर के समस्त भक्तों से समिति द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई हे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *