✨ स्वदेशी अपनाओ – मेक इन इंडिया अभियान में अणु पब्लिक स्कूल थान्दला की सहभागिता ✨*

0
IMG-20250918-WA0021(1)
Spread the love

*✨ स्वदेशी अपनाओ – मेक इन इंडिया अभियान में अणु पब्लिक स्कूल थान्दला की सहभागिता ✨*


प्रियांश डाबी थांदला से

 

*थान्दला: सामाजिक महासंघ, झाबुआ द्वारा आयोजित “स्वदेशी अपनाओ – मेक इन इंडिया” अभियान में अणु पब्लिक स्कूल, थान्दला की सक्रिय भागीदारी रही। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में समाज को जागरूक करना था।*

*इस अवसर पर पेंशनर एसोसिएशन महासंघ के सदस्य श्री जगमोहन राठौड़ ,स्कूल संचालक प्रदीप कुमार गादिया, एवं अन्य गणमान्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को स्वदेशी वस्तुओं के महत्व और भारतीय परंपराओं से जुड़ाव पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।*

*विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों ने बच्चों को ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को अपनाने, स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को प्राथमिकता देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया।*

*📌 कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्रों द्वारा शपथ ली गई कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे और “मेक इन इंडिया” अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।*

*अणु पब्लिक स्कूल, थान्दला लगातार ऐसे सामाजिक एवं राष्ट्रहितकारी आयोजनों में योगदान देकर विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी की भावना का विकास कर रहा है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *