*थांदला त्याग तपस्या और संतो की भूमि है थांदला_नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय*
* *लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का किया अनावरण मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद 8.54 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और विशाल आमसभा को किया संबोधित…*
प्रियांश डाबी थांदला से
नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया शनिवार शाम झाबुआ जिले के ऐतिहासिक नगर थांदला पहुंचे।उनके आगमन पर नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बांके बिहारी,, गुरुद्वारा,,शांति आश्रम मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उसके बाद वार्ड क्रमांक 11 में पद्मावती नदी के तट पर स्थित प्राचीन काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। छोटी काशी थांदला स्थित यह काशी विश्वनाथ मंदिर ऐतिहासिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसका निर्माण लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा संवत 1662 में कराया गया था। इस मंदिर में आज भी स्थापत्य कला की झलक और प्राचीनता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजनान्तर्गत स्वीकृत प्रोजेक्टों के भूमि पूजन तथा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, उपाध्यक्ष पंकज राठौर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय एवं पार्षदगणों द्वारा सूक्ष्मता एवं समन्वय के साथ तैयार की गई। सुदृढ़ योजना और सुव्यवस्थित प्रबंधन के परिणामस्वरूप कार्यक्रम को अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न किया गया। नगर और ग्रामीण की जनता ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने थांदला नगर परिषद द्वारा संचालित अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजनान्तर्गत स्वीकृत 6 विकास परियोजनाओं का 8 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन किया। नदी को गंदे पानी से बचाने और उसके सौंदर्यकरण के लिए कार्ययोजना तैयार नगर परिषद द्वारा मां पद्मावती नदी के शुद्धिकरण और उसकी भव्यता को पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व में भी कई प्रयास किए जाने के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई थी, लेकिन वर्तमान परिषद ने इसे एक मिशन के रूप में अपनाया है।
मां पद्मावती नदी के सौंदर्यिकरण, गहरीकरण एवं शुद्धिकरण हेतु वर्तमान परिषद से नगर की जनता को गहरा विश्वास है कि वे इस योजना को धरातल पर साकार करेंगे। 4.05 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नदी को गंदे पानी से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नगर के गंदे पानी को इस प्लांट के माध्यम से उपचारित कर न केवल नदी की स्वच्छता को बनाए रखा जाएगा, बल्कि जल का पुनः उपयोग भी संभव होगा। इसके अतिरिक्त फ्लोटिंग इनटेक वेल, टैंक एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। नगर परिषद ने नदी किनारे के क्षेत्रों के सौंदर्यकरण के लिए भी योजनाएं तैयार की हैं, जिससे आने वाले समय में पद्मावती नदी क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन एवं आस्था स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। जल निकायों का पुनर्जीवन और शहरी ढांचे का विस्तार 0.32 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला वॉटर बॉडी रीजुविनेशन कार्य नगर के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 9 और 15 में सड़क निर्माण कार्यों से नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। 0.81 करोड़ की लागत से नगर के स्थानों पर जहां शौचालय नहीं है वहां सुविधायुक्त त्रालयों की स्थापना कर स्वच्छता को और सुदृढ़ करेगी।
*मंत्री विजयवर्गीय ने दिया विकास का भरोसा* भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि थांदला नगर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “यह नगर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां के विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन पूर्ण सहयोग करेगा।”उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 योजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ जल, बेहतर सीवेज सिस्टम और उन्नत शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। थांदला में स्वीकृत परियोजनाओं के पूर्ण होने से नगर की तस्वीर बदलेगी।
*धार्मिक आस्था और विकास का अनोखा संगम*
थांदला में यह दिन धार्मिक और विकासात्मक दोनों ही दृष्टियों से ऐतिहासिक रहा। जहां एक ओर लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर प्रतिमा का अनावरण हुआ, वहीं दूसरी ओर नगर को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। मंत्री विजयवर्गीय के इस दौरे ने न केवल नगरवासियों में आस्था और गर्व की भावना को प्रबल किया, बल्कि आने वाले समय में थांदला को आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए। अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत प्रोजेक्टों के भूमि पूजन एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर,प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी ,प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं जिला प्रभारी हरिनारायण यादव,लक्ष्मण नायक जिलाध्यक्ष भानु भूरिया,जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल, राजेश वसुनिया,विजय माली,जिला उपाध्यक्ष आरती भानपुरिया,माया सचिन सोलंकी,पार्षद एवं अज्जा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य जिला योजना समिति सदस्य,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भूमिका आशीष सोनी,जिला मंत्री सुनीता भूरिया ,मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर,,महामंत्री जितेंद्र राठौर, भारत कटारा,युवा नेता संजय भाबर, सुनील पणदा सहित पार्षदगण जगदीश प्रजापत, ज्योति जितेंद्र राठौर, श्रीमती धापू गोरसिंह वसुनिया, श्रीमती लीला डामोर, जितेंद्र कन्नू मौर्या उपस्थित रहे। समारोह में जनप्रतिनिधियों,नगर परिषद की पूरी टीम प्रशासन के अधिकारियों एवं नगरवासियों की व्यापक उपस्थिति रही।