थांदला (जिला झाबुआ): 72 नवीन पेसा ग्राम सभाओं के गठन की प्रक्रिया पूर्ण

0
IMG-20251010-WA0005
Spread the love

थांदला (जिला झाबुआ): 72 नवीन पेसा ग्राम सभाओं के गठन की प्रक्रिया पूर्ण

प्रियांश डाबी थांदला से

एसडीएम महेश मंडलोई ने जारी किया प्रारूप-2, नई ग्राम सभाएं 1 नवंबर से होंगी प्रभावशील

जनपद पंचायत थांदला क्षेत्र में पेसा अधिनियम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में 72 नवीन पेसा ग्राम सभाओं के गठन की प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला श्री महेश मंडलोई द्वारा सभी प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए प्रारूप-2 जारी कर दिया गया है।

जारी प्रारूप के अनुसार, ये नवगठित पेसा ग्राम सभाएं आगामी माह की 1 तारीख से औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ जाएंगी।

ग्राम पंचायतों में पेसा नियमों के प्रचार-प्रसार का सकारात्मक असर देखने को मिला है। ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम पेसा मोबिलाइज़र द्वारा चलाए गए व्यापक जन-जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप ग्रामीणों में स्वशासन और अधिकारों के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेंद्र बराड़िया तथा पेसा ब्लॉक समन्वयक श्री प्रकाश गरवाल के सार्थक प्रयासों की अहम भूमिका रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पेसा अधिनियम को सशक्त बनाने की दिशा में यह कदम स्थानीय स्वशासन को नई दिशा और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *