सिस्टर अग्नेस की सिल्वर जुबिली धूमधाम के साथ मनाई। थांदला ….कैथोलिक संत टेरेसा मिशन हॉस्पिटल की सिस्टर अग्नेस के अपने आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत धारण किए पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल परिसर में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

0
IMG-20251012-WA0005
Spread the love

सिस्टर अग्नेस की सिल्वर जुबिली धूमधाम के साथ मनाई। थांदला ….कैथोलिक संत टेरेसा मिशन हॉस्पिटल की सिस्टर अग्नेस के अपने आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत धारण किए पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल परिसर में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

प्रियांश डाबी थांदला से

सिस्टर अग्नेस की सिल्वर जुबिली धूमधाम के साथ मनाई। थांदला ….कैथोलिक संत टेरेसा मिशन हॉस्पिटल की सिस्टर अग्नेस के अपने आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत धारण किए पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल परिसर में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के दौरान मिस्सा पूजा कैथोलिक डायसिस झबुआ के बिशप पीटर खराड़ी के मुख्य याजक द्वारा अर्पित की गई। बिशप पीटर खराड़ी के साथ मिस्सा पूजा में पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा फादर जॉर्ज फ्लावरलेट स्कूल मैनेजर फादर असीम मिंज फादर विशाल मॉल फादर मनीष डामोर एवं ब्रदर गुड़िया ने भाग लिया। मुख्य याजक बिशप पीटर खराड़ी ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर हरएक को अपने अपने बुलाहट के लिए निमंत्रण देता है। सिस्टर अग्नेस ने ईश्वर का निमंत्रण इसी रूप में स्वीकार किया। सिस्टर अग्नेस ने अपना कठिन जीवन की यात्रा करते हुए पच्चीस वर्ष पूर्ण किए। सिस्टर के जीवन में कई सुख दुख उतर चढ़ाव आएं होंगे लेकिन उन्होंने अपने जीवन के लक्ष्य को पूरा करने में सफल रही। बिशप ने कहा जब हम पुरोहित अथवा सिस्टर बन जाते है तब हमें दूसरों के सहयोग की आवश्यकता होती है। विशेष कर प्रार्थना रूपी सहयोग की । सिस्टर मूलतः उड़ीसा की रहनेवाली होकर संत मैरिज कॉन्वेंट अस्पताल मेंबीमारों की सेवा करते हुए पच्चीस वर्ष पूर्ण किए है बधाई की पात्र हैं। इससे पूर्व सिस्टर सुपीरियर सिस्टर अलका ने बिशप एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।सिस्टर अग्नेस ने कहा ईश्वर के प्रति मै कृतज्ञ एवं आभारी हूं ईश्वर ने अनेक आशीष एवं कृपा मुझे दी है। जिससे मै अपने जीवन को पूर्ण समर्पण के साथ जी सकी हूं। रजत जयंती समारोह को सफल बनाने में ज्योति भाबर आशीष परिहार सिस्टर दिव्या सिस्टर डॉ प्रीति सिस्टर अलका सिस्टर पैट्रिशिया (छोटी)सिस्टर गोरेटी तथा स्टॉफ के सभी कर्मचारियों ने सहयोग किया। सिस्टर अलका ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यक्रम में भक्ति गीत एवं संगीत दल के दीपक एवं उनके दल ने बहुत ही बखूबी से निभाया। साथ ही सभी ने सजावट लाइटिंग का कार्य भलीभांति नदी लग्न के साथ पूर्ण किया। कार्यक्रम का संचालन सिस्टर दिव्या गुड ने किया। आभार सिस्टर सुपीरियर सिस्टरअल्का ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *