सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी क्यो नही कर रही सरकार – विधायक प्रताप ग्रेवाल* *केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की सद्बुध्दि के लिए कांग्रेस ने किया यज्ञ का आयोजन*
*सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी क्यो नही कर रही सरकार – विधायक प्रताप ग्रेवाल* *केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की सद्बुध्दि के लिए कांग्रेस ने किया यज्ञ का आयोजन*
दिनेश राठौर सरदारपुर से
भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की सद्बुध्दि के लिए कांग्रेस ने सोमवार को सरदारपुर मे जनपद पंचायत के पास सद्बुध्दि यज्ञ का आयोजन किया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारियो एवं किसानो ने यज्ञ मे आहुती देकर किसानो के हित मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश के कृषि मंत्री एंदलसिंह कंसाना की सद्बुध्दि की कामना की। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5328 रूपये क्विंटल तय किया गया है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी क्यो नही की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री भावांतर योजना पर अलग-अलग बयान दे रहे है इसके पहले भी वर्ष 2017-18 मे सोयाबीन पर 500 रूपये का भावांतर सरकार ने प्रदान नही किया, पूर्व मे लहसून-प्याज की भावांतर राशि किसानो को नही मिली लेकिन इस बार फिर से भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किसानो को भावान्तर योजना के भंवर मे उलझाया जा रहा है साथ ही नष्ट फसलो का उचित फसल बीमा एवं मुआवजा प्रदान क्यो नही किया जा रहा है, किसानो को पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध क्यो नही हो रहा है, नकली खाद, बीज, दवाई बनाने वाली कंपनियो पर उचित कार्रवाई क्यो नही हो रही है इसलिए यह सद्बुध्दि यज्ञ का आयोजन किया गया है।