किसानों के समर्थन में उतरे बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत कहा- किसान भारत की रीढ़, छलावा देश नहीं सहेगा

0
IMG-20251017-WA0001(2)
Spread the love

किसानों के समर्थन में उतरे बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत
कहा- किसान भारत की रीढ़, छलावा देश नहीं सहेगा

दिनेश राठौर सरदार से

बदनावर।
चल रहे किसान आंदोलन को लेकर बदनावर विधायक श्री भंवरसिंह शेखावत ने किसानों के समर्थन में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किया जा रहा छलावा अब किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

शेखावत ने कहा कि “किसान भारत की रीढ़ है और अगर इस रीढ़ के साथ धोखा किया जाएगा तो देश इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।” उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के हक की लड़ाई में उन्हें न्याय मिले और उनके साथ किए जा रहे वादाखिलाफी पर तुरंत रोक लगाई जाए।

विधायक ने स्पष्ट कहा कि वे हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं और उनके हक एवं अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने आंदोलनरत किसानों से भी अपील की कि वे हिम्मत न हारें, क्योंकि देश की जनता और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं।
उक्त जानकारी विधायक निज सहायक आर.पी. सिंह द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *