*श्रंगेश्वर महादेव धाम पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन*
प्रियांश डाबी झाबुआ से
झाबुआ जिले की हृदय स्थली एवं माहीं एवं मधुकन्या नदी के समागम स्थल के तट पर बसे अति प्राचीन धाम श्री श्रृंगेश्वर महादेव धाम (केसरपुरा) में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कलेक्टर नेहा मीणा के निर्देशानुसार आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा के सरपंच वरदीचंद वसुनिया, बीईओ देवेंद्र ओझा, बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि,जन शिक्षक सुरेंद्र सिंगाड़,नारायणदास बैरागी,श्रीकांत यादव,दिनेश राठौड़ आदि ने महादेव, पंचमुखी हनुमानजी,माही माताजी के दर्शन वंदन कर आयोजन का श्री गणेश किया। आयोजन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक स्कूली छात्र छात्राओं के साथ सगान किया गया। इस अवसर पर क्षैत्रिय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
*किया औचक निरीक्षण,की अधीक्षिका की प्रशंसा*
झकनावदा शासकीय वन कन्या आश्रम पर बीईओ देवेंद्र ओझा एवं बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि ने पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। जहां आश्रम की साफ सफाई एवं रख रखाव देख कर आश्रम अधीक्षिका श्रीमती कलावती मकवाना की सराहना की वही कक्षा में अध्यनरत छात्राओं से पूछताछ कर उनसे भोजन पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई। वहीं आश्रम अधीक्षिका को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बोलासा संकुल की स्कूलों का आकस्मिक निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी प्राचार्य को सतत निरीक्षण कर स्कूल के सुधार हेतु कहा गया।