*उदय संस्था बड़ी धामनी एवं झाबुआ जिले के पुलिस विभाग के सयुंक्त रूप से ग्वाल रुंडी पंचायत के 2 प्रायमरी स्कूल,ग्राम सुजापुरा प्रायमरी एवं सुजापुरा मीडिल, ग्राम बोरडी की मिडिल स्कूल कुल कुल 5 स्कूलो मे बालक बालिकाओं, स्टाफ सहीत* *कुल 515 सदस्यों, छोटी धामनी के गाल फलिये मे 135 महिला,पुरुष एवं बच्चो एवं बड़ी धामनी मे बाल समूह के 50 बच्चो कुल 700 सदस्यों के साथ*मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन झाबुआ जिले के पुलिस विभाग से *ग्राम रक्षा सखी अनिता तोमर मैडम, आरक्षक नेहा गणावा मेडम, सुजापुरा सरपंच श्रीमत्ती गीता सोहन डामोर, यूनिट* डायरेक्टर, समन्वयक खालेदा सैय्यद,प्रधान पाठक किशोर बिलवाल, रमिला भीमवत, आजीत भाबर, शिक्षक गण, रुखमनी राजपूत, वर्षा सावले, गब्बू वासुनिया, विद्या भूरिया एवं कविता बरिया की उपस्थिति मे किया गया.इस कार्यक्रम का आयोजन सभी के स्वागत एवं परिचय से किया गया. *ग्राम रक्षा सखी श्रीमती अनीता तोमर मैडम के द्वारा सभी* बच्चो को ऑपरेशन मुस्कान विशेष अभियान के तहत सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, स्वयं की सुरक्षा, बाल विवाह एवं आवश्यकता पड़ने पर *पुलिस हेल्पलाइन न. 112 का उपयोग करने एवं पुलिस को अपना दोस्त समझने पुलिस की मदद लेने* के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. आरक्षक नेहा गणावा मैडम के द्वारा सभी बच्चो को साइबर* अपराध मोबाइल का उपयोग सावधानी पूर्वक करनें, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करें इससे आप किसी साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं,बालिकाएं अनजान व्यक्ति के बहेकावे मे ना आये के बारे मे जानकारी दी गई. खालेदा सैय्यद, रुखमनी राजपूत एवं वर्षा सावले के द्वारा सभी बच्चो को बाल अधिकार, सुरक्षित और सुरक्षित एवं शिक्षा के महत्व,बाल विवाह अनजान व्यक्ति से दोस्ती ना बढ़ानें लक्ष्य के बारे मे जानकारी दी गई, जिसमे सभी बच्चो से सवाल जवाब किये गये.गब्बू वासुनीय के द्वारा मोबाइल के दुष्परिणाम के बारे मे बताते हुए, मूल्यांकन किया गया.प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण नें कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के साथ समय समय पर होना चाहिए जिससे बच्चो मे जागरूकता बडे एवं स्कूल स्टॉफ के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया