15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस आयोजन की बैठक संपन्न

0
IMG-20251113-WA0010
Spread the love

15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस आयोजन की बैठक संपन्न

प्रियांश डाबी थांदला से

आदिवासी संस्कृति एवं सम्मेलन में वेशभूषा आदिवासी ढोल मादल सहित सम्मेलन में सम्मिलित होना,,,, कल सिंह भाबर

थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस भाजपा मीडिया संयोजक थांदला

थांदला नगर बावड़ी मंदिर पर जनजाति गौरव दिवस अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पधारे जनजाति विकास जिला टोली संयोजक राजेश परमार जनजाति विकास जिला टोली सदस्य शांतु बारिया पूर्व अजजा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पांडा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वही पूर्व अजजा प्रदेश मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ने बताया कि 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा जिसमें मेरे सभी कार्यकर्ता भाइयों जनजातीय गौरव दिवस का महत्व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें पहचान दिलाना है। यह दिन 15 नवंबर को महान जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा जो कि हमारे जनजाति समूह के प्रेरणा स्रोत हैं। इसका उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और विरासत का जश्न मनाना, उनके संघर्षों को याद करना और आने वाली पीढ़ियों तक उनके गौरवपूर्ण इतिहास को पहुंचाना है। जनजाति विकास जिला टोली के सदस्य संतु जी बारिया ने बैठक में कार्यकर्ताओं से 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की और कहा हमें महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती का उत्सव मनाना है भाजपा युवा नेता संजय भाभर ने कार्यकर्ताओं को मंडल सह बैठकर जनजाति गौरव दिवस आयोजन की योजना तैयार कर टोली बनाई और बताया कि 15 नवंबर नई मंडी पर एकत्रित कर रखा गया है दशहरा मैदान पर सम्मेलन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम में सम्मिलित कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी पूर्व अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पांडा थांदला मंडल महामंत्री भारत कटरा जितेंद्र राठौड़ संतोष डामोर पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी पूर्व सरपंच कैलाश डामोर कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा नेता संजय भाबर ने किया एवं आभार माना भाजपा के अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए
भाजपा मीडिया संयोजक विवेक व्यास ने जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *