जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में युवा आयोग, कैथोलिक डायसिस झाबुआ द्वारा भव्य भील आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

0
IMG-20251116-WA0039(1)
Spread the love

जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में युवा आयोग, कैथोलिक डायसिस झाबुआ द्वारा भव्य भील आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रियांश डाबी थांदला से

जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में युवा आयोग, कैथोलिक डायसिस झाबुआ द्वारा भव्य भील आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झाबुआ जिले एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अवसर युवाओं के लिए अपनी समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य-कला को मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना।

कार्यक्रम के संचालन की ज़िम्मेदारी फादर विशाल मॉल और उनकी पूरी टीम ने सफलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में फादर एलियास निनामा एवं मास्टर मल्ला डामोर शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न समूहों के पारंपरिक नृत्य, ताल, लय और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।

इस विशेष अवसर पर कैथोलिक डायोसिस झाबुआ के बिशप पीटर खराड़ी, थांदला विधानसभा के युवा अध्यक्ष अक्षय कामलिया तथा अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। सभी अतिथियों ने युवाओं के उत्साह, आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और सामुदायिक एकता के इस सुंदर प्रयास की सराहना की। वहीं युवा नेता पंकज डोडियार ने सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

प्रथम पुरस्कार : ईशगढ़ टीम

द्वितीय पुरस्कार : थांदला टीम

तृतीय पुरस्कार : झाबुआ टीम

कार्यक्रम का समापन उत्साह, सांस्कृतिक रंगों और जनजातीय गौरव की भावना के साथ हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *