बालिका शिक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए ब्लॉक लेवल पर हुआ उन्मुखीकरण
प्रियांश डाबी पेटलावद से
यूनिसेफ, शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश एवं समावेश के संयुक्त प्रयास से झाबुआ जिले के छः ब्लॉको में बालिका शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पेटलावद ब्लॉक में एक दिवसीय उन्मूखीकरण सी एम राइस स्कूल में संपंन हुआ । जिसमें बी आर सी, बी ए सी, सी ए सी, हायर एवं हायर सैकेण्डरी स्कूल प्राचार्य सहित 33 व्यक्तियों ने भागीदारी की । इस दौरान उपस्थिति ब्लॉक स्रोत समन्वयक रेखा गिरी द्वारा मॉ सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई । उन्होने अपने उद्बोधन में बताया कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह साझी पहल बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी, इस लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है । इस कड़ी में समावेश से धूलेश्वर रोत ने प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी एवं बदलावकारी नेतृत्व लीडर शीप की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कड़ी में समावेश से जितेंद्र मालवीया ने चयनित स्कूलों और लर्निंग सेंटर्स की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया । इस दौरान बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में आ रही बाधाओं और इसे बेहतर करने पर संवाद हुआ। समग्र विकास की इस पहल में यूनिसेफ से वॉश प्रोग्राम स्रोत पर्सन अजहर उल्ला, ममता यूनियेफ के जिला समन्वयक श्री जिमी निर्मल ने बाल अधिकार और संरक्षण के बारे में तथा एनिमिया मुक्त भारत के बारे में रिजनल फिल्ड मैनेजर श्री शिवेश दूबे ने सत्र लिए । कार्यक्रम को सफल बनाने में सुगना परमार और फ्रासिंस डामोर ने योगदान दिया।