बीएलओ को ईएफ (Enumeration Form) डिजिटाइजेशन में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया*

0
IMG-20251121-WA0011(2)
Spread the love

*बीएलओ को ईएफ (Enumeration Form) डिजिटाइजेशन में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया*

प्रियांश डाबी झाबुआ से

झाबुआ, 21 नवम्बर 2025। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत ईएफ (Enumeration Form) डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर ईएफ एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया गया, जिसके लिये उन्हें यह सम्मान दिया गया।
कलेक्टर नेहा मीना ने मतदान केन्द्र देवीगढ़ (आम्बापाड़ा) भाग संख्या 188 के बीएलओ श्री कुंवरसिंह सिंगाडिया, मतदान केन्द्र दात्याघाटी क्रमांक 313, सेक्टर 31 के बीएलओ श्री थानसिंह गाड़रिया तथा मतदान केन्द्र कचनारिया क्रमांक 11, सेक्टर 02 के बीएलओ श्री दुबेसिंह मुणिया को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर ने कहा कि ईएफ एन्यूमरेशन फॉर्म का समयसीमा में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाता है। उन्होंने सभी बीएलओ को आगामी कार्यों में भी इसी प्रतिबद्धता और दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार मंडलोई , सेक्टर सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *