*पीएम श्री विद्यालय थाँदला में टीएल एम मेले का आयोजन*

0
IMG-20251122-WA0009(3)
Spread the love

**पीएम श्री विद्यालय थाँदला में टीएल एम मेले का आयोजन*

प्रियांश डाबी थांदला से

शिक्षण को रोचक और अधिक प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में एकदिवसीय टीएलएम मेले का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी थांदला दीपेश सोलंकी के आतिथ्य मे संपन्न हुआ.। यह जानकारी देते हुए संस्था के प्राचार्य मंगल सिंह नायक ने बताया कि इस मेले में विद्यालय में पढ़ने वाली पहली से 12वीं तक की छात्राओंने शालेय शिक्षको के मार्गदर्शन मे और शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वयं भी विभिन्न विषयों और थीम पर शिक्षण अधिगम सामग्री को तैयार कर मेले में प्रदर्शित किया जो कि शिक्षक और शिक्षा को रोचक और गुणवत्तापूर्ण बनाएगी.। खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी ने छात्राओं की सराहना करते हुए निष्ठा और लगन के साथ अध्ययन करने तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर बोर्ड परीक्षा परीणाम विगत वर्षो की भाति इस वर्ष भी श्रेष्ठतम आने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *