सहायक आयुक्त ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

0
IMG-20251129-WA0007(1)
Spread the love

*सहायक आयुक्त ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश*

प्रियांश डाबी झाबुआ से

झाबुआ, 29 नवम्बर 2025। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन द्वारा जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक स्तर पर एक टीम गठित कर EHRMS पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफ़ाइल संशोधित करने तथा EHRMS ऐप पर शिक्षकों की ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किए जाने के लिए अधिकारियों को कहा गया। सहायक आयुक्त ने विभाग में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय पर एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
आगामी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह में प्रस्तावित हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी BEOs को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी एवं विभागीय विद्यालयों के विद्यार्थी पूर्ण रूप से अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहें। साथ ही छात्रावास अधीक्षकों को प्रतिदिन दो घंटे छात्रावासी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अनिवार्य रूप से पाबंद किए जाने के निर्देश भी प्रदान किए गए। बैठक में जिला एवं सभी ब्लॉक के स्थापना प्रभारी तथा EHRMS प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *