थांदला…. कैथोलिक मिशन अस्पताल थांदला में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजक एडवोकेट सिस्टर गौरती ने सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया । मुख्य अतिथि संदीप भाबर और विशेष अतिथि पीटर बबेरिया श्रीमती नीलिमा डाबी पूर्व पार्षद सूजित भाबर राकेश डाबी थे । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत दिव्यांग बच्चों के माता पिता की सराहना करते हुए कहा कि उनके खेती बाड़ी मजदूरी तथा अन्य कई कार्य होते हुएभी दिव्यांग बच्चों की भलीभाती देख रे ख करते हैं वे बधाई के पात्र हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांग बच्चों की सेवा करना अत्यंत कठिन कार्य है। शासन की कई योजनाओं के बावजूद वे दिव्यांग बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते है ऐसे बच्चों का मनोबल बनाए रखने के लिए मिशन अस्पताल की एडवोकेट सिस्टर गौरती ने जिम्मेदारी ली है किंतु उन्हें खेद है कि यहां कोई दिव्यांग बालिकाओं के लिए हॉस्टल नहीं है। दिव्यांग बच्चों और व्यक्तियों को शोल वितरित की गई । इस अवसर पर मिशन हॉस्पिटल की डॉ सिस्टर प्रीति अस्पताल प्रभारी सिस्टर दिव्या सुपीरियर सिस्टर अल्का एवं अन्य सिस्टर्स उपस्थित थी। दिव्यांग बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के मनोरंजन हेतु कई कार्यक्रम हुए। अंत में एडवोकेट सिस्टर गौरती ने आभार माना।