अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20251201-WA0030(2)
Spread the love

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

प्रियांश डाबी थांदला से

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर थान्दला विकासखण्ड के कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री कन्या उ. मा. विद्यालय थान्दला में स्थानीय प्रशासन के तत्वावधान में श्री महेश मण्डलोई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला की अध्यक्षता एंव श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, अध्यक्ष नगर पंचायत थान्दला के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीकृष्ण, माँ सरस्वती एवं श्रीमद्भगवद्गीता की पूजा-अर्चना से हुआ।
श्री मण्डलोई ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल धार्मिक ग्रन्थ नहीं, बल्कि जीवन का व्यवहारिक मार्गदर्शन है। गीता का ज्ञान हमें कर्तव्यपालन, आत्मअनुशासन और कर्मयोग की प्रेरणा देता है। महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में न केवल आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है, बल्कि जीवन में धैर्य, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश भी मिलता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में चरित्र निर्माण एवं संस्कारों का संवर्धन होता है जो भविष्य निर्माण का आधार है।
कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का सस्वर पाठ आचार्य श्री दीपेन्द्र समाधिया द्वारा किया गया जिसमें छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय ने सहभागीता की। सस्वर पाठ उपरांत अध्याय का भावार्थ प्रस्तुत किया गया । इसके बाद कार्यक्रम में श्री राजेश वसुनिया महामंत्री भाजपा श्रीमती माया सचिन सोलंकी उपाध्यक्ष भाजपा श्री बंटी डामोर मण्डल अध्यक्ष थांदला श्री विश्वास सोनी पूर्व जिला योजना समिति सदस्य श्री संजय भाबर श्रीमती धापू गोरसिंह वसुनिया वार्ड 1 पार्षद श्री राजु धानक वार्ड 9 पार्षद द्वारा कर्मयोग गीता के सार एवं सनातन संस्कृति में गीता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विधिवत रूप से गीता आरती की गई। गीता आरती के कार्यक्रम का आभार श्री दिपेश कुमार सोलंकी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी थान्दला ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, शालेय स्टाफ छात्र एंव छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *