क्रिसमस पूर्व कैरोल गीत कार्यक्रम सम्पन्न। थांदला … कैथोलिक चर्च थांदला में क्रिसमस पूर्व प्रत्येक कैथोलिक ईसाई के परिवार में गाए जाने वाले गीत के साथ प्रेम शांति एवं दीनता का संदेश देने का कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दिनांक4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बीच में कुछ दिनों को छोड़कर शांति पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें समस्त पल्लीवासियों का सहयोग रहा। क्रिसमस की तैयारी पूर्ण हो चुकी है प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त स्थानीय यूथ एवं कैथोलिक ईसाई भाई बहनों का सहयोग लिया जाता है।