*आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 2 साल पूर्ण एवं अटल स्मृति दिवस व एस आई आर को लेकर थांदला विधानसभा की सम्मेलन संपन्न*
प्रियांश डाबी थांदला से
विधानसभा थांदला में मेट्रो गार्डन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी मुख्यमंत्री के 2 साल पूर्ण एवं अटल स्मृति दिवस व एस आई आर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, पूर्व अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक कल सिंह भाबर, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने बताया कि आदरणीय मुख्यमंत्री मोहन जी यादव के 2 साल दिसंबर 2025 तक के कार्यकाल मध्य प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य ,उद्योग, कृषि ,और सुशासन, पर जोर दिया गया जिसमें स्वास्थ्य और चिकित्सा एवं शिक्षा विभागों का विलय किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही है किसान कल्याण योजना, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और विकास के रोडमैप में शामिल है जिसमें प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में कार्य हो रहा है और कहां गया कि अटल स्मृति दिवस पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमे याद करना चाहिए, उन्हें श्रद्धांजलि देना और उनकी विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए जो 25 दिसंबर को उनके जन्मदिवस (सुशासन दिवस) के अवसर पर मनाया जाता है, जिसमें रक्तदान शिविर, संगोष्ठियां, प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे आयोजन हमे करना चाहिए हैं ताकि युवाओं को सुशासन, एकता और सादगी के मूल्यों से प्रेरित किया जा सके। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश कल सिंह भाबर द्वारा संबोधित किया और कहा कि एस आई आर क्या है मतदाता सूची में मृत, या स्थान बदल चुके या फर्जी नाम को हटाना हैं। नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ना है कॉपी डुप्लीकेट प्रविष्टियों को ठीक करना है सादगी और नेतृत्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय मोहन यादव जी ने अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली और प्रधानमंत्री मोदी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए काम किया है, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं एसआई आर प्रभारी समर्थ उपाध्याय, जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, संबोधित कर कहा की. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा । 4 नवंबर से बीएलओ मतदाताओं के घर घर जाकर गणना पत्रक का वितरण कर मतदाताओं से एसआईआर को लेकर मतदाताओं के मन में कई सवालों को लेकर असमंजस की स्थिति भी है। मतदाताओं के मन में उठने वाले सवालों का आसान जवाब मिल जाए हमें नाम जुड़वाने के लिए कौन सा फार्म भरवाना है मृत व्यक्तियों का नाम कटवाना है जो मतदाता हमारे यहां नहीं है उनकी पूरी जानकारी लेकर उनके नाम कटवाना है। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी जिला महिला उपाध्यक्ष आरती भनपुरिया, माया सचिन सोलंकी, जिला मंत्री संगीता भूरिया, थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पड़दा, मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, भाजपा नेता सुनील पांडा, खवासा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह देवदा, मेघनगर मंडल अध्यक्ष रूप सिंह भूरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती चंदा कट्ठा , पूर्व जिला उपाध्यक् पिंकी पाठक, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश वसुनिया द्वारा किया गया आभार माना थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने माना जिला पदाधिकारी मंडल पदा धिकारी सरपंच मोर्चे के पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।