ईश माता मरियम के पर्व के साथ नववर्ष का आगाज।

0
IMG-20260101-WA0467(1)
Spread the love

ईश माता मरियम के पर्व के साथ नववर्ष का आगाज।

 

प्रियांश डाबी थांदला से

ईश माता मरियम के पर्व के साथ नववर्ष का आगाज। थांदला …. थांदला कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च में ईश माता मरियम पर्व के साथ नववर्ष का आगाज किया। 31 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि में 10बजे से 11बजे तक चर्च में विशेष प्रार्थना एवं आराधना जिसमें बीते वर्ष में ईश्वर द्वारा दिए गए प्रदत्त वरदानों प्रार्थना द्वारा ईश्वर को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया पश्चात रात्रि में 11बजे मिस्सा पूजा प्रारंभ हुई। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक थे पल्ली पुरोहित थांदला एवं साथ में रात्रि कालीन मिस्सा में फादर असीम मिंज और फादर लुकास डामोर ने भाग लिया। 1जनवरी 2026 में प्रातः 10 बजे फादर असीम मिंज द्वारा मिस्सा अर्पित की गई। फादर असीम मिंज ने अपने प्रवचन में कहा आज हम सभी नए वर्ष 2026 में प्रवेश कर चुके हैं। यह वर्ष हमारे लिए ईश्वर द्वारा प्रदत्त कृपाओं और वरदानों से परिपूर्ण हो इस हेतु आज प्रातः मिस्सा पूजा में भाग लेकर पूरा वर्ष ईश्वर को समर्पित करते है जिससे उनकी छत्रछाया में अपना जीवन व्यतीत करें। बिना ईश्वर की आशीष एवं कृपा के हम घर में तो रहते है किंतु बिना छत के घर में इसलिए ईश माता मरियम की प्रार्थना के माध्यम से सदैव ईश्वर के सानिध्य में रहे । तभी हम प्रेम शांति एवं भाईचारे के साथ ईश्वरीय प्रेम शांति की अनुभूति कर सकेंगे। अंत में पल्ली पुरोहित ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *