शिक्षक पात्रता परीक्षा ब्लाक समन्वयक समिति के अध्यक्ष संजय धानक मनोनीत
प्रियांश डाबी थांदला से
विकासखण्ड स्तरीय सर्व शिक्षक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित होकर शिक्षक ब्लाक समन्वय समिति का गठन कर बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में संजय धानक (म0प्र0शिक्षक संगठन) अध्यक्ष, जसवंतसिंह डामोर (प्रा0मा0उ0मा0 संघ) संभागीय सचिव एवं रियाज खान आई0टी0 सेल ब्लाक प्रभारी, बाबुसिंह डामोर (प्रांतीय प्रतिनिधि), परमेन्द्र चुड़ावत (ट्राईबल वेलफेयर टीचर एसोसीएशन) अध्यक्ष, जवानसिंग बारिया (प्रांतिय प्रतिनिधि) संयम शर्मा (आजाद अध्यापक संघ) जिला उपाध्यक्ष, राजमल राठौड़ (राज्य अध्यापक संघ) की उपस्थित में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए निर्णय कें अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 अंतर्गत कक्षा 1 से 8 में पढ़ाने वाले नियुक्त शिक्षको की पात्रता परीक्षा लेना अनिवार्य किया गया । इस निर्णय के परिपालन में राज्य सरकारों द्वारा शिक्षको की पात्रता परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है, पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपने-अपने संगठन स्तर की जा रही गतिविधि से अवगत करवाया गया । प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के संभागीय सचिव जसवंतसिंह डामोर ने बताया की पात्रता परीक्षा न्यायालय द्वारा जो आदेश शासन को दिया है वह न्यायोचीत नहीं है । इससे शिक्षा जगत में काफी रोष और भय का वातावरण बन रहा है । श्री डामोर ने कहा की उक्त परीक्षा को शासन अपने स्तर पर स्थगीत करें तथा जो आक्रोश और भय का वातावरण शिक्षको में फेल रहा है, वह कम हो सकें । प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक आईटी सेल प्रभारी रियाज खान ने बताया की पात्रता परीक्षा के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्णय को कानुनी रूप से विभिन्न संगठनो के माध्ययम से चुनौती दी जाएगी एवं राज्य और केन्द्र शासन के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से समस्या से अवगत कराते हुए अध्यादेश लाकर कानुन में संशोधन किए जाने हेतु अनुरोध किया जाएगा । ट्राईबल वेलफेयर टीचर एसोसीएशन बाबुसिंह डामोर प्रांतीय प्रतिनिधि ने बताया की पात्रता परीक्षा को न्यायाचीत नहीं ठहराते हुए, हमारे संगठन के माध्यम से शिक्षको की ओर से यह मांग करते है कि जिस तरह इस अधिनियम को पुरे देश में समान रूप से लागु कर क्रियान्वयन किया जा रहा है तो उसी प्रकार पुरे देश में शिक्षको के लिए केन्द्र शासन के सभी नियमो को समान रूप से लागु किए जाए । आजाद अध्यापक संघ जवानसिंग बारिया (प्रांतिय प्रतिनिधि), संयम शर्मा जिला उपाध्यक्ष की ओर से पात्रता परीक्षा के संबंध में अपने संगठन की ओर से विभिन्न शिक्षक संगठनो के प्रांतीय पदाधिकारीयों से समन्वय बनाकर आगामी दिनों में शासन एवं जन प्रतिनिधियों को अपना पक्ष रखने की तैयारी की जा रही है । आवश्यक होने पर उच्चतम न्यायालय में रिव्यू पिटीशन दायर की जा सकती है । राज्य अध्यापक संघ राजमल राठौड़ ने अपने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया संगठन द्वारा शिक्षक हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जाऐंगें । श्री राठौर ने कहा की किसी भी शिक्षक को किसी भी प्रकार से मानसीक तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है । अपने आप को भयमुक्त रखते हुए अपने सभी शिक्षक संगठनों पर विश्वास रखे और संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा बताई गई बातो पर ही भरोसा रखे । संभवतः संगठनों को सहयोग प्रदान करें । उदबोधन पश्चात् सर्व संगठन पदाधिकारीयो की सहमती से म0प्र0 शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय धानक को ब्लाक समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया । श्री धानक ने उक्त जिम्मेदारी के लिए सभी संगठनो को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की मैं आपके द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वाह पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करूॅगा । श्री धानक ने सभी पदाधिकारीयों से चर्चा करके आगामी दिनों में शिक्षको के लिए अनिवार्य की गई पात्रता परीक्षा के संबंध में जन प्रतिनिधि विधायक, सांसद, मंत्री एवं शासन को पात्रता परीक्षा निरस्त करने हेतु ज्ञापन देने की योजना बनाई । इस अवसर पर रवि श्रीवास्तव, सुरेश वर्मा, राकेश डाबी, हरीश डामोर, उदयसिंह मिणा, ममता गरवाल, बालुसिंह मुणिया, खुमचंद गणावा भी उपस्थित रहें ।