आजीवन व्रत धारण के 25वर्ष पूर्ण होने पर अपने गृह ग्राम में
नीलिमा डाबी
भव्यस्वागत। …..थांदला ..सिस्टर अमृता के धर्मसंघीय जीवन में वृत धारण किए 25वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबिली पर अपने गृह ग्राम मस्का महुदी पहुंचने पर ग्राम पंचायत के सरपंच तथा ग्रामीणों एवम परिजनों ने भव्य स्वागत किया इस अवसर पर कैथोलिक डायसिस उदयपुर के बिशप देवप्रसाद गणावा तथा कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप पीटर रुमाल खराड़ी उपस्थित थे समारोह के पूर्व चर्च परिसर से बाजे गाजे के साथ नृत्य करते हुए युवक युवतियां पंडाल तक पहुंचे जहां पंचायत के सरपंच तथा ग्रामीणों के साथ परिजनों ने स्वागत किया। स्वागत समारोह में सिस्टर अमृता के साथ आई धर्म बहने सिस्टर लियो सिस्टर अरुणा सिस्टर नीलम सिस्टर सरिता का भी स्वागत किया गया। फादर मार्कुस ग्रासिया वे भी अपने आजीवन व्रत धारण करने केपुरोहिताई जीवन के 25वर्ष की जुबिली मना रहे स्वागत किया गया।स्वागत समारोह के दौरान दोनों बिशप के साथ 55पुरोहितों ने मिस्सा पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर दोनो बिशप पीटर खराड़ी एवम देवप्रसाद गणावा ने धर्म बहनों तथा फादर को बधाई दी। समारोह के दौरान बालिकाओं द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया। दोनो बिशप को साफा तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर अरुण गणावा एवम सहायक फादर का योग दान सराहनीय रहा फादर स्टीफन रावत ने सभी अतिथियों का आभार माना।