मतदाता जागरुकता रैली निकाली व मतदान हेतु मतदाता को प्रेरित किया ।
निलीमा डाबी
आज दिनांक 12/04/2024 को कलेक्टर महोदया के निर्देशन एवं सीईओ महोदय जिला पंचायत (जिला नोडल स्वीप) ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिल कुमार राठौर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायत बोला सा के बालिका छात्रावास में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें मेहंदी प्रदर्शन, रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता शपथ एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, साथ ही 85से अधिक उम्र के मतदाता का घर घर जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया गया। नोडल अधिकारी बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि, प्रिंसीपल शांतिलाल वसुनिया बी ए सी मोहन सोलंकी, जन शिक्षक धनराज भुरिया , मोतीलाल मुनिया, कमलेश चौहान, उपेंद्र सिंह बघेल, कमलेश ओसारी, अशोक कुमार जैन,लोकेंद्र वैरागी, समस्त बीएलओ अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और बोला सा के निवासी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, हॉस्टल की 35 बालिकाएं , अधीक्षिका अन्ना कटारा, सहायक शंभू मुजालदा और स्टॉफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।