यूवाओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण और सेमीनार कार्यक्रम रखा गया.
निलीमा डाबी
यूवाओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण और सेमीनार कार्यक्रम रखा गया. जिसका आयोजन झाबुआ डायोसिस के युवा आयोग के द्वारा किया गया इसमें परम आदरणीय बिशप पीटर रुमाल खराड़ी द्वारा सभी युवक युवतियों का स्वागत किया गया और उन्होंने यूवाओ को प्रेरणा भरे शब्दों से स्वागत अभिवादन के साथ साथ हर एक युवा को अपने जीवन में सामाजिक आर्थिक और बोधिक विकास की और जोर देने का आहवान किया गया और एक अच्छे लीडर बनने के लिया पढ़ाई लिखाई के साथ साथ समाज मे व्याप्त बुराई और अपराध को कम करने के लिए सामाजिक जागरूकता का होना अति आवश्यक और जरूरी होता है इस बात पर जोर दिया और सरकार की योजनाओं को भी ध्यान रखना चाहिए l मुख्य वक्ता फादर. जोशी, मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय युवा निर्देशक के द्वारा पुरे कार्यक्रम का संचालन किया गया. उन्होंने इस सेमिनार कई गतिविधियो के माध्यम से प्रेरित किया और उदाहरण के माध्यम से एक लीडर के क्या क्या गुण होना चाहिए इस बात पर विशेष जोर दिया गया क्योंकि लीडर बनना इतना आसान नहीं होता है इस दुनिया मे, उन्होंने यूवाओ को इस अच्छे लीडर की क्या क्या विशेषता होती है और लीडरशिप करने में क्या क्या परेशानियां आती है इस तरह से उन्होंने अपने जीवन को भी सच्ची घटनाएं भी उदाहरण के तौर पर बताई और सभी युवाओं ने बड़ चढ़ कर इस ट्रेनिग प्रोग्राम मे भाग लिया। और विशेष भुमिका रही है फादर विशाल माल युवा निर्देशक उन्होंने भी युवाओ को लीडरशिप ट्रेनिंग में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आहवान किया और इसके साथ साथ प्राकृति संसाधनों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और एक युवा एक पेड़ का नारा देते हुए इन दिनों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का आहवान किया. इसके साथ साथ देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का भाग बनने के लिए कहा गया और जीवन मे एक अच्छे इंसान बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया इस प्रकार हम समाज और दुनिया के लिए कुछ अच्छा कर सकते है फादर एलियास निनामा प्रगति समाज सेवा संस्था के निर्देशक के द्वार समाज कल्याण में आगे आएं और समाज सेवा संस्था के मिलकर कार्य करने के लिए कहा गया सिस्टर आंनदी युवानिर्देशिका, आई सी आय एम अध्यक्ष अजय डांगी, उपाध्यक्ष प्रतिभा वसुनिया, सचिव आयुषी खड़िया, युवक प्रतिनिधि आशिष गरवाल, सह कोषlध्यक्ष जितेंद्र बारिया, प्रवक्ता रिंसी डामोर, आई सी वाय एम मध्य प्रदेश क्षेत्रिय अध्यक्ष अर्पित कटारा, सह सचिव नवनित पारगी, कोषध्यक्ष सिमा मोहोनिया, यह जानकारी झाबुआ पी. आ. रौ फादर रोकी शाह और प्रांजुल डामोर के द्वारा दी गई।