एक और शिक्षक पुरानी पेंशन के अभाव में और न्यू पेंशन लेकर सेवानिवृत्त।

0
IMG-20240804-WA0018
Spread the love

एक और शिक्षक पुरानी पेंशन के अभाव में और न्यू पेंशन लेकर सेवानिवृत्त।

नीलिमा डाबी

 

हमारे देश में सभी के लिए एक कानून और सभी के‌‌ लिये‌‌ एक नियम के‌ के तहत समस्त कार्य होते हैं और सभी पर वही
नियम और कानून लागू होते हैं। लेकिन ओल्ड पेंशन पुरानी पेंशन सभी कर्मचारियों के लिए लागू नहीं होती। कर्मचारी अपना कार्य अपनी पूरी ईमानदारी से जीवन भर करता है । वह सरकार की योजनाओं को आम जनता तक भली भांति पहुंचाता है लेकिन जब उसकी उम्र हो जाती है वह सेवानिवृत हो जाता है । उसके जीवन यापन में बहुत कठिनाइयां आने लगती है। काम जब समान है तो वेतन क्यों असमान है का नारा अब कहीं ना कहीं शिक्षक साथियों पर जो सेवा निवृत हो रहे हैं स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। हमने कई शिक्षक साथियों से बात करी और पाया कि जो शिक्षक पुरानी पेंशन लेकर सेवानिवृत हुए हैं उन्हें शासन की तमाम योजनाएं तमाम लाभ दिए गए हैं और जो नई पेंशन एनपीएस के तहत सेवानिवृत हुए हैं उनके लिए बहुत कम सुविधाएं यहां तक की पेंशन के बारे में भी अभी तक संशय बना हुआ है की कितनी पेंशन बनेगी उनका भविष्य क्या होगा अभी तक उनके भविष्य के बारे में सरकार ने कोई स्पष्ट निती नहीं बनाई है ऐसे ही। थांदला ब्लॉक में एक माध्यमिक शिक्षक रामप्रकाश श्रीवास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ी पाड़ा नई पेंशन एनपीएस के तहत सेवानिवृत हुए।। अब उनके सामने अपने परिवार का पालन पोषण करने की जिम्मेदारी फिर से आ गई है। जब तक वह सेवा में थे। तब तक प्रतिमाह अच्छा खासा वेतन मिलता था। लेकिन सेवानिवृत्ति के उपरांत एनपीएस के तहत नाम मात्र की पेंशन बनेगी। जिससे वह बहुत चिंतित
अपना जीवन यापन किस प्रकार से करेंगे सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में जसवंत डामोर , कर्तव्य भट्ट देवेंद्र संयम शर्मा देवेंद्र चौहान वर्मा मुकेश मुनिया गहलोत सर अनीता राठौर विनोद कटरा अमर सिंह कटारा मुकेश कटारा स्टाफ के समस्त अतिथि शिक्षक वर्मा परिवार रवि श्रीवास्तव मकन सिंह निनामा राजमल राठौर लक्ष्मण कटारा पीसी पाटीदार मदन बाबर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *