सुहाने मौसम में बच्चों ने मनाया फ्रेंसशिप डे

0
IMG-20240804-WA0020
Spread the love

सुहाने मौसम में बच्चों ने मनाया फ्रेंसशिप डे

नीलीमा डाबी

 

थांदला। बरसात का मौसम सुहाना लगता है ऐसे में प्यार व दोस्ती का आधुनिक पर्व फ्रेंसशिप डे का जबरजस्त उत्साह बच्चों में देखने को मिला। रविवार स्कूल की छुट्टी होने से बच्चों का उत्साह दो गुना हो गया। नन्हें बच्चों ने भी टोली बनाकर हाथों में फ्रेंडशिप बेल्ट की झोली लेकर अपने दोस्तों से मिलने निकल पड़े। क्विना चोपड़ा, पूर्वी कसेरा, गर्विश जैन, आर्वी नागर, मिष्टी चोपड़ा, विरति जैन, रायशा जैन, मिष्का श्रीश्रीमाल, दीर्घ पीचा, प्राज्ञ जैन, उत्कर्षि जैन, आकर्षी जैन, तन्वी नाविक, शीतल सिंगार, धरा जैन, नित्या श्रीश्रीमाल, अरिया जैन, आराध्या श्रीश्रीमाल, मनोज्ञा जैन, अनिका जैन, नन्नी जैन, वंदन जैन, आवा श्रीश्रीमाल सहित तमाम नन्हें बच्चों ने एक दूसरे के घर जाकर फ्रेंडशिप बेल्ट पहनाकर हाथ मिलाते हुए मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। यह पहला अवसर है जब इन नन्हें बच्चों के माता-पिता को भी अपने बच्चों पर गर्व हुआ कि वे बाल उम्र में भी दोस्ती की अहमियत समझते है व उत्साह से आधुनिक युग के पर्व को मनाते है। सभी बच्चों ने मिलकर खूब मस्ती भी की व पेरेंट्स द्वारा बनाया स्नेक्स व चॉकलेट बिस्किट का भी भरपूर आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को विश्व मित्रता दिवस मनाता है ऐसे में स्कूल कॉलेजों के यार दोस्तों के लिये यह आपसी मिलन का पर्व रहा तो अधिकांश बड़े लोग अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व ट्विटर के जरिये अनजान मित्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *