एक पौधा मां के नाम के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता थांदला द्वारा काकनवानी संकुल में वृक्षारोपण किया गया। कलेक्टर महोदया के निर्देशन में चल रहे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी जगदीश सिसोदिया के मार्गदर्शन में स्वरूप श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी थांदला संजय सिकरवार बी आर सी थांदला के मार्गदर्शन में उल्लास नव भारत साक्षरता की बैठक काकनवानी संकूल में हरिनगर व काकनवानी संकूल की बैठक थांदला ब्लॉक साक्षरता प्रभारी अनिल शर्मा द्वारा काकनवानी संकुल प्राचार्य बहादुर सिंह चरपोटा जन शिक्षक ज्योति कामलिया सह समन्वयक सीतु भूरिया सह समन्वयक राजहीग निनामा प्रेम सिंह मुनिया राकेश डाबी की उपस्थिति में ली गई । बैठक में मुख्य रूप से उल्लास नवभारत साक्षरता। असाक्षरों की सर्वे की समीक्षा की गई जिसमें काकनवानी संकुल हरी नगर संकुल के समस्त प्राथमिक शाला के संस्था प्रमुख माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुख प्राइवेट संस्थाओं के संस्था प्रमुख उपस्थित थे।। जिन संस्थाओं की सर्वे रिपोर्ट शून्य है उन्हें तीन दिनों में सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एवं नियमित रूप से शाला संचालन करने के निर्देश दिए गए व सत प्रतिशत सर्वे कर ऑनलाइन असाक्षरों की एंट्री करने के निर्देश दिए गए।।