अणुवत्स संयतमुनिजी के सानिध्य में तपस्वी सपना व्होरा ने की 30 उपवास की तपस्या पूर्ण

0
IMG-20240810-WA0009
Spread the love

अणुवत्स संयतमुनिजी के सानिध्य में तपस्वी सपना व्होरा ने की 30 उपवास की तपस्या पूर्ण

नीलिमा डाबी

जयकार यात्रा निकली, तपस्वी का हुआ बहुमान

थांदला। आचार्यश्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती अणुवत्स संयतमुनिजी आदि ठाणा -4 पौषध भवन पर व साध्वी निखिलशीलाजी आदि ठाणा-4 दौलत भवन पर वर्षावास हेतु विराजित है। संत एवं साध्वी मंडल के सानिध्य में यहां प्रात: राई प्रतिक्रमण, प्रार्थना के बाद व्याख्यान प्रात: 9 से 10 बजे तक, दोपहर में वाचनी, ज्ञान चर्चा, शाम को देवसीय प्रतिक्रमण, कल्याण मंदिर, चौबीसी व गुरु गुणगान आदि विविध आराधनाएं हो रही है। जिसमें श्रावक, श्राविकाएं व बच्चें उत्साहपूर्वक अपने अपने समय एवं यथा शक्ति आराधना कर रहे है। श्रावक वर्ग का प्रतिक्रमण पौषध भवन पर व श्राविका वर्ग का प्रतिक्रमण दौलत भवन पर हो रहा हैं। यहां श्रीसंघ में त्याग तपस्या का दौर निरंतर जारी है। आराधक तपस्या में रम रहे है। इस प्रसंग पर तपस्या के क्रम में केवल अचित जल के आधार पर निराहार रहते हुए सपना प्रदीप व्होरा ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की । वे पूर्व में 3 मासक्षमण के अलावा कई तपस्या पूर्ण कर चुकी है।इस वर्षावास का यह पहला मासक्षमण है।तपस्वी सपना व्होरा के तप के अनुमोदनार्थ तपस्वी के आवास से तपस्वी की जयकार यात्रा निकली । यात्रा में बडी संख्या में श्रावक श्राविकाएं एवं बच्चे शामिल हुए । यात्रा प्रमुख मार्गो से होती हुई पौषध भवन पहुंची । यहाँ आयोजित बहुमान समारोह को अणुवत्स संयतमुनिजी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि तप करना कोई सरल बात नही है। मन मजबूत होता है तो ही तप आराधना होती है । तप से कर्मो का क्षय होता है। संयत मुनिजी ने तपस्वी व तपस्वी के परिवार को खूब खूब धन्यवाद दिया। धर्म सभा को आदित्य मुनिजी ने भी सम्बोधित किया।साध्वी दीप्तिजी ने भी तपस्वी के तप की अनुमोदना में स्तवन प्रस्तुत किया। नवयुवक मण्डल अध्यक्ष रवि लोढ़ा ने बताया की तपस्वी का श्री संघ की और से विभिन्न महानुभावों ने तप की बोली लगाकर शाल ओढाकर माला पहनाकर बहुमान किया।श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष नगीन शाहजी, महेश व्होरा, रमेशचंद्र चौधरी, प्रकाश घोड़ावत, जितेंद्र घोड़ावत,श्री संघ कोषाध्यक्ष संतोष चपलोद व नवयुवक मण्डल सचिव संदीप शाहजी ने तपस्वी को अभिनन्दन पत्र भेंट कर बहुमान किया।तपस्वी का तेरापंथ सभा, श्री ललित जैन नवयुवक मण्डल, श्री धर्मलता जैन महिला मण्डल की और से मण्डल अध्यक्ष पुष्पा घोड़ावत, सचिव गरिमा श्रीश्रीमाल व कोषाध्यक्ष सुनिता पीचा व अ.भा. चंदना श्राविका संगठन डूंगर प्रांत आदि विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ ने भी बहुमान किया। साथ ही गादिया परिवार, घोडावत परिवार,भंसाली परिवार, श्रीमती मांगूबाई चोपड़ा परिवार, मनीष मनोज जैन परिवार सहित कई परिवारों द्वारा भी बहुमान किया गया। सभा में श्रीसंघ के अध्यक्ष भरत भंसाली ने श्रीसंघ की ओर से मासक्षमण तपस्वी को उनके तप के लिये खूब खूब धन्यवाद दिया व मंगल कामना व्यक्त की।संचालन श्रीसंघ के सचिव प्रदीप गादिया ने किया । प्रभावना का लाभ प्रदीप चंपालालजी व्होरा परिवार थांदला एवं पारस कर्नावट परिवार लिमड़ी ने लिया ।

संलग्न फोटो :तपस्वी की निकली जयकार यात्रा में शामिल श्रावक-श्राविकाए।
तपस्वी सपना व्होरा का पारणा करवाते हुये स्वजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *