फ्लावरलेट इंग्लिश अकेडमी स्कूल थांदला में विद्यार्थी परिषद का शपथ विधि समारोह सम्पन हुआ

0
IMG-20240810-WA0010
Spread the love

फ्लावरलेट इंग्लिश अकेडमी स्कूल थांदला में विद्यार्थी परिषद का शपथ विधि समारोह सम्पन हुआ

नीलिमा डाबी

थांदला – दिनांक 10/08/2024 फ्लावरलेट इंग्लिश अकेडमी के स्कूल प्रांगण में स्कूल की प्राचार्य सिस्टर जीनो द्वारा हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, हाउस वाइस कैप्टन, डिसिप्लिन मिनिस्टर स्पोर्ट्स मिनिस्टर तथा ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, रेड हाउस, यलो हाउस के कैप्टन और हाउस वाइस कैप्टन को विधि विधान से शपथ ग्रहण करवाई गई। छात्रों के शपथ ग्रहण विधि कार्यक्रम मैं विशेष अतिथि के रूप में श्री कैलाश चंद्र सीरवी चौकी प्रभारी नौगांवा श्री रूपेश मेहता आरक्षक उपस्थित हुए। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के लिए हेड-बॉय बादल अड हेड-गर्ल कशीष शर्मा स्कूल छात्र सचिव रंजन डामोर तथा स्पोर्ट्स मिनिस्टर, ट्रेजरर, डिसिप्लिन मिनिस्टर तथा चारों हाउस कैप्टन और हाउस वाइस कैप्टन को शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा परेड तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। सभी लीडर्स, हाउस कैप्टन एवं क्लास मॉनिटर को श्री कैलाश चंद्र शिवनी सर स्कूल के प्रबंधक फादर जॉर्ज, प्राचार्य सिस्टर जिनो द्वारा बेच प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि श्री कैलाश चंद्र शिवानी सर ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम ही जीवन में सफल होने का एकमात्र रास्ता है तथा समस्त विद्यार्थियों को गुड टच एवं बेड टच के बारे में समझाया तथा यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों को समझाया गया। उन्होने समस्त लीडर्स एवं शिक्षकों को वर्ष 2024 -25 की सभी गतिविधियों हेतु बधाई दी। स्कूल के प्रबंधक फादर जॉर्ज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सभी लीडर्स को उनके कर्तव्यों के बारे में समझाया एवं उन्हे बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सर एवं शीतल रावत मैडम द्वारा किया गया। वही स्कूल की हेड गर्ल कशीष शर्मा के द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *