जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत समीक्षा बैठक*

0
IMG-20240823-WA0019
Spread the love

*जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत समीक्षा बैठक*

नीलिमा डाबी

झाबुआ 21 अगस्त, 2024। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग झाबुआ में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक इंदौर जोन से मुख्य अभियंता श्री विजय सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में, अधीक्षण यंत्री श्री अजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई, बैठक में विभाग प्रमुख जितेंद्र मावी कार्यपालन यंत्री द्वारा उपस्थित अधिकारियों का स्वागत किया तत्पश्चात मुख्य अभियंता द्वारा उपस्थित सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं ठेकेदारों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई व समय सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ में योजना का कार्य न करने वाले फर्म को काली सूची में डालने के निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद मुख्य अभियंता द्वारा विकासखंड झाबुआ की ग्राम पंचायत सेमलिया बड़ा ग्राम पिपलिया पारा रोड की योजना के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *