थांदला नगर से 2 किलोमीटर दूर ग्राम छोटी धमनी के कैथोलिक मिशन स्कूल में चुने गए छात्र प्रतिनिधियों का शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ इस। स्थानीय सेवानिवृत पुलिस अधिकारी रामचंद्र भाबोर एवं ग्राम पंचायत छोटी धमनी के सरपंच वाहड़िया अग्रवाल के मुख्य अतिथि में छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधियों ने शपथ ली। इस अवसर पर रामचंद्र भाबोर ने छात्र पदाधिकारी से कहा आप स्वयं अनुशासन का पालन करें और अन्य छात्रों को भी पालन करना सिखाए l उन्होंने सभी छात्रों को लग्न एवं परिश्रम से पढ़ाई करने की बात कही। साला प्रबंधक फादर बसंत इक्का ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। एवं साल का संक्षिप्त परिचय दिया। इस अवसर अध्यापक लुकास भवर सुनील अमलियार विक्रम बिलवाल कमलेश वसुनिया आनंद परमार श्रीमती आराधना डामोर प्रीति मीणा जयमल राणा मरता वसुनिया स्मिता गामड़ सुमित्रा गंवा सुशीला भाबोर ने उपस्थित होकर सहयोग दिया। छात्रों के अध्यक्ष अस्मिता गंवा एवं उपाध्यक्ष कुमारी ममता मोहन सिंह ने अतिथियों का आभार माना कार्यक्रम में आदिवासी महिला दबंग पत्रकार नीलिमा डाबी भी उपस्थित थी उपयुक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस मडिया प्रभारी पीटर बावरिया ने दी।