पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

0
IMG-20240826-WA0013
Spread the love

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

निलीमा डाबी

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्वरूप नारायण श्रीवास्तव एवं संस्था के प्राचार्य मंगल सिंह नायक द्वारा भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में बालकृष्ण की लीलाओं, सुदामा कृष्ण की मित्रता, महाभारत के युद्ध मैदान में श्री कृष्ण द्वारा दिए गए गीतोउपदेश सहित उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों का मंचन किया गया तथा छात्राओं के लिए लिये मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित शालेय छात्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपेंद्र समधीया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *