थांदला। मध्यप्रदेश में जिलें के उच्च अधिकारियों द्वारा तहसील व ग्रामीण स्तर पर जन सुनवाई के आयोजन हो रहे है जिसमें उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की समस्या सुन कर उनके उचित समाधान किये जा रहे है। इस तारतम्य में मध्यप्रदेश विद्युत बोर्ड के थांदला वितरण केंद्र पर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोजन में कार्यपालन यंत्री महेंद्र पंवार झाबुआ द्वारा बिजली संबंधित शिकायत एवं स्मार्ट मीटर संबंधित शिकायतों का मौके पर निराकरण जन सुनवाई में सुनी समस्या किया समाधान
कार्यपालन यंत्री झाबुआ के द्वारा थांदला वितरण केन्द्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें बिजली संबंधित शिकायत एवं स्मार्ट मीटर संबंधित शिकायतो का त्वरित निराकरण किया। जानकारी देते हुए उपयंत्री निशांत कुमार सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में आये विविध आवेदनों में अधिकांश का तत्काल निराकरण कर उन्हें संतुष्ठ किया गया वही कुछ बिल सुधार के आवेदन आये जिन्हें नोट शीट के माध्यम से झाबुआ भेजा गया है जो दो से तीन दिवस में उनका भी निराकरण कर दिया जाएगा। जन सुनवाई में त्वरित निदान से जनता में राहत है।