देर रात हुई भारी बारिश से कई घरों में घुसा पानी

0
IMG-20240912-WA0000
Spread the love

देर रात हुई भारी बारिश से कई घरों में घुसा पानी

नीलिमा डाबी

थांदला नगर में सोमवार की रात से हो रही बारिश से कई इलाकों के मकान डूब गए है सड़क से लगे कई घरों में पानी भर चुका है इसके साथ ही अयोध्या बस्ती एवं पीर साहब गली के पास जिनके घर नालों एवं नदी से लगे थे उनके घरों में भी पानी घुस गया है नगर परिषद सीएमओ पप्पू बारिया ने बारिश से पहले नालों की सफाई भी करवाईं थी जिसके कारण कई घर डूबने से बचे नगर परिषद सीएमओ को जैसे ही सोमवार अल सुबह पता चला कि बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वैसे ही सीएमओ बारिया थांदला नगर भ्रमण पर निकले और पिर साहब गली में जिन घरों में पानी घुस गया था उन घरों के लोगों को नगर परिषद की टीम द्वारा निकाला गया एवं जल भराव वाली जगह पर नगर परिषद के कर्मचारी को तैनात रखा की कोई जनहानि ना होl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *