पुलिस विभाग ” रक्षा सखी टीम” ने छात्राओं को जागरूक किया
नीलिमा डाबी
पुलिस विभाग ” रक्षा सखी टीम” ने छात्राओं को जागरूक किया शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खवासा में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्ग दर्शन में “रक्षा सखी टीम ” प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिता तोमर , ने बालिकाओं को यतायत नियम, साइबर सुरक्षा,आत्मसुरक्षा, के संबंध में अच्छी तरह से समझाइश देकर जागरूक किया ।छात्राओं को किसी प्रकार का भय ,परेशानी हो तो तत्काल डायल 100 के द्वारा संपर्क कर सकते हो । नदी , नालों से दूर रहने , गाड़ी हेलमेट पहन कर चलाने, नए कानून की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य m s Rajpat ने तनाव मुक्त रह कर ,खुश होकर ,अच्छी पढ़ाई करने , परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर , अच्छी नौकरी प्राप्त करने के बारे में समझाया।चौकी प्रभारी खवासा हीरालाल मालीवाड़ ने भी जानकारी दी । इस अवसर पर महिला पुलिस आरक्षक दुर्गेश बैरागी 460 ,आयुषी बैरागी 419 , निकिता प्रजापति 267, जितेंद्र रावत 590 और विद्यालय का समस्त स्टॉफ ने उपस्थित रह कर सहयोग प्रदान किया ।सह समन्वयक साक्षरता बलवीरसिंह डामर ने आभार व्यक्त किया ।