रविवार 15/09/2024 को संपन्न होगा ग्रहे ग्रहे गायत्री महायज्ञ
नीलिमा डाबी
थांदला, गायत्री परिवार शाखा थांदला द्वारा रविवार को नगर में ग्रह ग्रह गायत्री महायज्ञ संपन्न होगा उक्त जानकारी प्रदाय करते हुए गायत्री परिवार के प्रमुख अंतर सिंह रावत युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजाराम पाटीदार लखन दास बैरागी ने बताया कि थांदला नगर में रविवार को दिनांक 15/09/2024 को 108 घरों में एक साथ प्रातः 10 से 12 के मध्य गायत्री यज्ञ संपन्न होगा उक्त कार्य संपन्न करने हेतु झाबुआ जिले के एवं दाहोद जिले के परिजन यज्ञ आचार्य के साथ उपस्थित रहेंगे प्राप्त 8:00 बजे बावड़ी मंदिर परिसर से समस्त यज्ञ आचार्य एवं गायत्री परिजन भजन के साथ संपूर्ण नगर में जन चेतना रैली निकालेंगे उसके पश्चात नगर के चयनित 108 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न करवाएंगे गायत्री परिवार के युवा प्रभारी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री परिवार भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व को सनातन संस्कृति के आदर्श सूत्रो यज्ञ एवं संस्कृति के माध्यम से जन जन तक विस्तार देने का कार्य कर रहा है हमारी संस्कृति में यज्ञ का बड़ा महत्व होता है नगर वासियों का सौभाग्य है कि थांदला नगर में आगामी जनवरी 2025, 16 से 20 जनवरी को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव कार्यक्रम की कार्य योजना शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बनाई जा रही है ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ आगामी विशाल कार्यक्रम की जन-जन को जागृत करना माध्यम है गायत्री परिवार मांगीलाल बसर कमलेश वास्केल कमलनयन पटेल जयेंद्र शर्मा मनोज पालीवाल सुनील शर्मा अनिरुद्ध सीमा बैरागी एवं समस्त परिजनों ने 108 कुंडीय महायज्ञ में आहुति प्रदान करने हेतु जन-जन को आमंत्रित किया है।