ईश माता मरियम ग्रोटो त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
नीलिमा डाबी
ईश माता मरियम ग्रोटो त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। थांदला …थांदला से 8किमी दूर ग्राम झापादारा के संत माइकल चर्च में ग्रोटो पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पल्लिपुरोहित फादर मैथ्यू मारिया सूसाई ने बताया कि समारोह दिनांक 12 जनवरी 2025 को दोपहर एक बजे जुलूस के साथ प्रारंभ होकर संत माइकल स्कूल परिसर तक जाएगा जहां मिस्सा पूजा होगा। समारोह के मुख्य अतिथि कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप पीटर खराड़ी होंगे। कार्यक्रम का संचालन फादर वीरेंद्र भाबर करेंगे । मिस्सा पूजा के दौरान मन्नत एवम् धन्यवाद मिसाएं अर्पित की जाएगी।पल्ली सचिव अनिल निनामा ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 2 जनवरी 2025 से माता मरिया की भक्ति में रोजाना नोवेना प्रार्थना और मिस्सा अर्पित की जा रही है। समारोह में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय युवाओं को भी कार्यभार सौंपा गया है।