थांदला ….थांदला नगर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम झापाद रा के कैथोलिक चर्च में ईश माता मरियम ग्रोटो पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुराने चर्च स्थल से जुलूस निकाला गया। जिसमें युवा ढोल मांदल पर नृत्य करते चल रहे थे।जुलूस समारोह स्थल पर पहुंचा जहां पल्ली पुरोहित फादर मैथ्यू सूसाईं ने बिशप पीटर खराड़ी एवम् बाहर से आए पुरोहितों के साथ अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मिस्सा पूजा प्रारंभ होने से पूर्व प्रवेश गीत पर बालिकाओं द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।मिस्सा पूजा के मुख्य याजक थे कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप पीटर खराड़ी। उन्होंने अपने प्रवचन में समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज माता मरियम के ईश्वर की माता होने का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन हम देखें माता मरिया के जीवन को तो माता मरिया एक साथरण बालिका थी। जब देवदूत गैब्रिएल ने उन्हें संदेश दिया प्रणाम मरिया कृपा पूर्ण तो वह इन शब्दों को सुन घबरा गई किन्तु देवदूत द्वारा बताया गया कि वह सृष्टिकर्ता ईश्वर के पुत्र की मां बनने वाली है तो वह विनम्र होकर बोल उठी देख मै प्रभु की दासी हूं तेरा कथन मुझमें पूरा हो। इस प्रकार माता मरिया विनम्र बनकर एक साधारण बालिका एक असाधारण कार्य के लिए चुन ली गई। माता मरिया ने कहा मै प्रभु की दासी हूं इसका मतलब हमे विनम्र बनकर चाहे कैसा भी कार्य हो लोग चाहे हमारी निंदा करे झगड़ा करे हमे एक दासी अथवा दास जैसे विनम्र बनना है तभी हमारी धार्मिकता फलेगी फूलेगी ।उन्होंने दैनिक पारिवारिक प्रार्थना पर भी जोर दिया । माता मरिया पर्व पर मन्नत की मिस्साए धन्यवाद और अन्य प्रयोजन के लिए कुल 495 मिस्सा एं अर्पित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मै माता मरिया समिति युवा समिति कर्मचारियों बालक संघ स्थानीय सिस्टर फादर जायमन लकरा पल्ली परिषद के सदस्यों ने सराहनीय सहयोग किया गायक दल के झाबुआ से बेंजामिन निनामा सुधीर निनामा ने अपने अन्य सदस्यों के साथ सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का संचालन फादर वीरेंद्र भाबर ने किया पल्ली सचिव अनिल निनामा ने आभार माना।