ग्राम पंचायत हैडावा में आनंद उत्सव का कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20250117-WA0029
Spread the love

ग्राम पंचायत हैडावा में आनंद उत्सव का कार्यक्रम आयोजित

निलिमा डाबी

राज्य आनंद संस्थान के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग थांदला के निर्देशानुसार दिनांक 16. 1. 2025 को ग्राम पंचायत कलस्टर हेडावा में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जनपद अध्यक्ष जनप्रतिनिधि श्री दिलीप कटारा द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर किया गया । ग्राम पंचायत के महिला पुरुषों ने आनंद के साथ खुश होकर खेल कूद में सहभागिता की महिला पुरुष द्वारा परंपरागत खेल चेयर रेस मिल जुल कर खेले कर आनंद उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर बलवीरसिंह डामर , श्रीमती कमला पलिया ,आनंद सहयोगी नाथूलाल मुनिया, उपस्थित रहे ।नोडल प्रधानाध्यापक अनिल निनामा ,सहायक नोडल मानसिंह पलिया, सहायक प्रकाश कटरा ,ग्राम पंचायत सचिव मन्ना कटारा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक द्वारा खेलकूद करवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *