नेहरू युवा केन्द्र झाबुआ द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया*

0
IMG-20250117-WA0026(1)
Spread the love

*नेहरू युवा केन्द्र झाबुआ द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया*

नीलिमा डाबी

झाबुआ 17 जनवरी, 2025। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र झाबुआ के तत्वाधान में एवं जिला युवा अधिकारी प्रीति पंघाल के मार्गदर्शन में 14 जनवरी 2025 को पी.जी. कालेज ग्राउंड झाबुआ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागीओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कमानडेन्ट एसडीईआरएफ श्री शशिधर पिल्लई, जिला खेल अधिकारी श्री विजय सलाम, प्रौढ़ शिक्षा आधिकारी श्री जगदीश सिसोदिया साथ ही खेल प्रशिक्षक के रूप में सुर्य प्रताप सिंह, शिफाली मसीह, रजनी पाल, अवलोक शर्मा व जेवेन्द्र बोराडे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण करके की गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात जिला युवा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छः खेलों का आयोजन किया गया। क्रमशः खो-खो़(बालिका), रस्सा-कस्सी (बालक), दौड़(बालक 200 मीटर), दौड़(बालिका 100 मीटर), गोला फेंक(बालक) एवं गोला फेंक (बालिका) तत्पश्चात सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय विजेताओं को अतिथिओं द्वारा ट्रॉफी, मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। जिला स्तर पर भाग विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं व झाबुआ जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। जिला स्तर से पूर्व विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन झाबुआ जिले के तीन विकासखण्डों क्रमशः रामा, राणापुर व मेघनगर में किया गया था।
कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रिमी यादव, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका सीता भूरिया, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पारमसिंह, विजय मेडा, अलकेश सिंगार, कलपेश भूरिया एवं युवा मंडल सदस्य राहुल सिंगाड उपस्थित रहे। सभी का कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। नेहरू युवा केन्द्र झाबुआ की तरफ से सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *