हर साल की तरह इस साल भी संत जोसेफ हाई स्कूल बड़ी धामनी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
थांदला से प्रियांश डाबी की रिपोर्ट
प्रधान संपादक नीलिमा डाबी झाबुआ न्यूज़. लाईव
हर साल की तरह इस साल भी संत जोसेफ हाई स्कूल बड़ी धामनी में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान में थांदला के मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री बंटी जी डामोर आमंत्रित किए गए थे। स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह देश भक्ति और उत्साह से भरा एक भव्य कार्यक्रम था। स्कूल बैंड व चारों ग्रहों द्वारा शानदार परेड की गई। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भाषण ,पी.टी, देशभक्ति गीत, नृत्य , पिरामिड आदि प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम में छात्रों शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। छात्रों द्वारा प्रस्तुतियां सराहनीय थी और प्रिंसिपल सिस्टर सुकांति और अतिथियों के भाषण प्रेरणादायक थे । मेधावी छात्रों को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सुंदर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक थी, जिससे यह दिन यादगार बन गया।