*हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर विद्यालय में तंबाकू मुक्त अभियान चलाया गया*
थांदला से प्रियांश डाबी की रिपोर्ट।। प्रधान संपादक नीलिमा डाबी
30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सेंट जोसेफ हाई स्कूल बड़ी धामनी द्वारा धूम्रपान जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया सेंट जोसेफ हाई स्कूल बड़ी धामनी* की मैनेजर सिस्टर जान्सी, प्रिंसिपल सिस्टर सुकांति , स्टाफ, उदय संस्था के सदस्यों और छात्रों द्वारा रैली निकालकर 100 मीटर के दायरे में खुली हुई दुकानों का निरीक्षण किया व छात्रों द्वारा तंबाकू ,सिगरेट ,गुटका , शराब आदि की बिक्री बंद करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से धूम्रपान से होने वाली बीमारियों एवम् नुकसान के बारे में बताया साथ ही सभी बच्चों द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर शपथ ली गई कि आज से हमारे परिवार में कोई नशा नहीं करेगा एवं जहां पर मादक पदार्थ बिक्री हो वहां पर समझाइश देने का काम करेंगे। रैली में कुल 450 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कई दुकानदारों व लोगों को जागरूक किया । रैली स्कूल भवन से होती हुई वसुनिया फलिया, कामलिया घाटी मेन रोड़, मंदरी फलिया होते हुए कटारा घाटी बस स्टैंड तक तक पहुंची बच्चों द्वारा बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लाह से नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया एवं आसपास से गुजरते हुए लोगों को नशा मुक्ति से जागरूक करने का काम किया गया रेली कटारा घाटी बस स्टैंड से स्कूल भवन तक पहुंची। छात्रों ने बैनर द्वारा नारे लगाते हुए करीब 1000 लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने संदेश को आकर्षित तरीके से व्यक्त किया। इस अभियान से समुदाय द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिली । कई लोगों ने धूम्रपान और तंबाकू चबाना छोड़ने की इच्छा व्यक्त की । इस कार्यक्रम में सफलतापूर्वक जागरूकता और उपस्थित लोगों के बीच स्वस्थ जीवन शैली विकल्प को प्रोत्साहित किया।