आदिवासी समाज जन जागरण अभियान: 3डी पर जागरूकता की पहल
नीलिमा डाबी
झाबुआ जिले के मेघनगर स्थित प्रगति संस्था में 1 मार्च शनिवार को आदिवासी समाज सुधार संगठन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य समाज में व्याप्त 3डी – डी जे, दारू और दहेज जैसी कुरीतियों पर जागरूकता फैलाना था। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से दो सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज में बदलाव लाने की दिशा में विचार साझा किए।
बैठक के मुख्य प्रवक्ता आदिवासी समाज सुधार संगठन के संरक्षक श्री श्यामा ताहेड थे। उन्होंने अपने संबोधन में आदिवासी बहुल क्षेत्र में होने वाले दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जनभागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समाज में वास्तविक बदलाव लाना है, तो हमें इन परंपराओं और कुरीतियों के खिलाफ मिलकर काम करना होगा।
इस मौके पर झाबुआ धर्मप्रांत के धर्मगुरु बिशप पीटर खराड़ी, बिशप पॉल मुनिया, मेहताप डामोर, दिलीप मेडा और प्रताप ताहेड, ने भी अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने 3डी पर कड़ी चेतावनी दी और समाज में सुधार के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन फादर जामु कटारा, फादर प्रकाश डामोर, और श्री मोहन डामोर ने किया। इसके अलावा चेनसिंह डामोर, रामचन्द्र गणावा, मानसिंह अमलियार, मिठू कतिजा, पंकज डोडियार और अरुण ओहारी की अहम भूमिका रही।
बैठक के समापन पर, सभी ने सर्वसम्मति से समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे डी जे, दहेज और दारू पर रोक लगाने का संकल्प लिया। इस पहल को लेकर समाज में एक नई जागरूकता उत्पन्न होने की उम्मीद जताई गई।