कैथोलिक मिशन चर्च की महिला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया।
नीलिमा डाबी आदिवासी महिला दबंग पत्रकार
गया।,,,,थांदला स्थानीय महिला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कैथोलिक डायसिस केबिशप पीटर खराड़ी थे समारोह के विशेष अतिथि डॉक्टर सिस्टर पुष्पा कैथोलिक मिशन अस्पताल थांदला और सिस्टर अमृता रावत थी। मुख्य अतिथि बिशप पीटर खराड़ी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि महिला समाज और अपने घर में सबसे अधिक कार्य करती है । वह अपनी नौकरी पेशा के अलावा अपने बच्चों की परवरिश और सम्पूर्ण घरेलू कार्य को बखूबी से पूर्ण करती है। वे धार्मिक बातों को अपने बच्चों के अंदर जन्म से ही डालती है जिससे अपनी संतान संस्कारी हो सके।। वे पुरुष से भी अधिक मेहनत कश होती है। बावजूद इसके कई समाज में उन्हें समान अधिकारी और सम्मान नहीं मिल पाता है । जो कि खेद जनक है। समारोह को पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला समिति कि अध्यक्ष श्रीमती नीलम मचार सचिव सुश्री अर्चना रावत श्रीमती क्लेर अड श्रीमती वेरोनिका मेडा श्रीमती सरोज डोडियार श्रीमती तरेज बारिया श्रीमती उर्मिला डामोर श्रीमती सुशीला मचार श्रीमती मीनाक्षी भूरसिंह मुनिया श्रीमती मनोरमा भाबर श्रीमती सुशीला भूरिया मार्था अमलियार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना निनामा में किया आभार महिला समिति कि अध्यक्ष श्रीमती नीलम मचार ने माना ।