कैथोलिक मिशन अस्पताल थांदला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
नीलिमा डाबी
कैथोलिक मिशन अस्पताल थांदला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। थांदला ….स्थानीय कैथोलिक मिशन अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अस्पताल प्रांगण में श्रीमती माला के मुख्य आतिथ्य में तथा अस्पताल प्रभारी सिस्टर दिव्या सुपीरियर सिस्टर अग्नेस डॉक्टर सिस्टर प्रीति डॉक्टर सिस्टर पुष्पा डॉक्टर सुश्री चीनू अन्य सिस्टर्स एवम् नर्सेस स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवम् वरिष्ठ नागरिक पीटर बबेरिया ने महिलाओं को शुभ कामनाएं देते हुए गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा नारी बिना नर का अस्तित्व नहीं नारी बिना यह संसार भी नहीं होता । महिलाओं का सम्मान हर स्तर पर होना चाहिए हर पुरुष को नारी सम्मान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए । स्थानीय कर्मचारियों तथा स्टाफ नर्सेस द्वारा बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटिका और रंगा रंग नृत्य की प्रस्तुति द्वारा महिलाओं को जाग्रत किया। अस्पताल प्रभारी सिस्टर दिव्या ने डॉक्टर्स अस्पताल स्टाफ और उपस्थित महिलाओं का आभार माना।l