गुड फ्राइडे श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। थांदला …

0
IMG-20250418-WA0047(2)
Spread the love

गुड फ्राइडे श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। थांदला ….

प्रियांश डाबी थांदला से

कैथोलिक चर्च थांदला में गुड फ्राइडे श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया । क्रूस यात्रा प्रातः 10 बजे प्रियांश निनामा और मथियास रावत के संचालन में निकाली गई। जो कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए चर्च परिसर बड़े मैदान में निकाली गई । इसी प्रकार दोपहर एक बजे सभी पल्ली वासियों के लिये क्रूस यात्रा निकली गई। जिसमें फादर लुकास डामोर के साथ समाज जनों ने क्रूस उठाने और क्रूस यात्रा में सहयोग दिया । क्रूस यात्रा में प्रभु येशु की दी गई यातनाओं का वृतांत सुनकर कई जन आंसू बहाते रहे। बारहवें विश्राम पर जहां प्रभु येशु अपने प्राण को त्याग देते घुटने टेक कर प्रार्थना और दुखमय स्मरण किया गया। क्रूस यात्रा समाप्ति के बाद पवित्र धर्म विधियों का प्रारंभ हुआ । जिसमें प्रभु येशु का सुसमाचार पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा फादर नीलेश सिंगाड़िया फादर रोहित मचार फादर लुकास डामोर फादर असीम मिंज द्वारा वृतांत में पढ़ा गया।
एक बजे की क्रूस यात्रा का संचालन पल्ली परिषद के सचिव राजेंद्र बारिया और उनके दल द्वारा किया गया। क्रूस यात्रा के पश्चात प्रभु येशु के दुख भोग और मरण की धर्म विधियों में भाग लिया। जिसमें फादर रोहित मचार ने प्रभु येश के दुख भोग और मरण पर सुंदर प्रवचन द्वारा मनन चिंतन करवाया। ब्रदर माजेश बारिया एवं ब्रदर राजेश डामोर सहयोग प्रदान किया ।गुड फ्राइडे पर गीतों एवं भजन का संचालन राजू कटारा और उसके दल ने किया।पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने फादर रोहित फादर नीलेश सिंगाड़िया एवं फादर इलियास निनामा को कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *