ख्रीस्त जी उठे! Alleluia!” प्रभु यीशु मसीह में हमें नया जीवन, नई आशा, और एक नया मिशन प्राप्त हुआ है।

0
IMG-20250420-WA0056(1)
Spread the love

*

“ख्रीस्त जी उठे! Alleluia!”

प्रभु यीशु मसीह में हमें नया जीवन,
नई आशा, और एक नया मिशन प्राप्त हुआ है।
प्रियांश डाबी झाबुआ से

नीलिमा डाबी आदिवासी महिला दबंग पत्रकार प्रधान संपादक झाबुआ न्यूज़.COM

इस वर्ष जब हम प्रभु के महिमामयी पुनरुत्थान का पर्व मना रहे हैं, तो हमें स्मरण दिलाया जाता है कि ईस्टर केवल आनंद का पर्व नहीं, बल्कि एक आह्वान है — परिवर्तन का आह्वान। पाप और मृत्यु पर ख्रीस्त की विजय हमें आमंत्रित करती है कि हम भय, निराशा और विभाजन के अंधकार से ऊपर उठें और ज्योति की संतान बनकर चलें।

पास्का पर्व के शुभ अवसर पर आप सभी जन समुदाय को हार्दिक अभिवादन। पास्का पर्व हम ख्रीस्तीयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। जो हमारे विश्वास का मूल आधार है। पवित्र ग्रन्थ के अनुसार प्रभु येसु के विषय में जो भविष्यवाणियां की गई वे सब एक ऐतिहासिक तथ्यों से जुडी हुई घटनाएं है जो समय अनुसार घटित होते हुए पूर्ण हुई। येसु के पुनरुत्थान पर्व के पूर्व का समय तैयारी का रहता है। उसे हम चालीस दिनों की अवधि में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन कर सम्पन्न करते है। जो हमारे धार्मिक जीवन संस्कारों से संबंधित होते हैं। संस्कारी जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करते है। जैसे त्याग तपस्या द्वारा मानवीय स्वभाव को ओर बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। विशेष करके भ्रातृप्रेम, सेवा सत्कार में आगे बढ़ना।
जीवन में ईर्ष्या, नफरत, घृणा, क्रोध, बदले की भावना जो सेवकाई कार्य में बाधक तत्व होते हैं उनसे निजात पाना, ताकि स्वतंत्र रूप से प्रभु येसु की शिक्षा अनुसार नम्र भाव से प्रेम पूर्वक सेवा करने में आनंद का अनुभव होता रहे l इन सबको श्रोत है पुण्य सप्ताह की धर्म विधियां – प्रभु येसु के दिए हुए सिद्धांत एवं मूल कार्यों को दोहराया जाना जो हमारे विश्वास को नवीन करते है। प्रभु येसु द्वारा संस्थापित संस्कारों का अनुष्ठान करते हुए अपने आपको मजबूत बनाते हैं। पुण्य शुक्रवार का क्रूस मार्ग की भक्ति एक गहनत्म जीवन में बदलाव के लिए उत्तम साधन हैं। जहां हम प्रभु येसु के मरण एवं पुनरुत्थान की प्रतिक्षा करते हुए महाजागरण करते है और पास्का रविवार पर यह पर्व धूम धाम से मनाते है l जहां विश्वासी अपने आप को विजेता अनुभव करते हैं।

इस पवित्र अवसर पर, सभी ख्रीस्तीय विश्वासियों को आशीर्वाद, जो केवल पुनर्जीवित प्रभु ही दे सकते हैं। धन्य माता मरियम हमारी धर्मप्रांत के लिए सदा मध्यस्थता करती रहें और हमें विश्वास की राह पर मार्गदर्शन देती रहें।

पुनरुत्थान पर्व की शुभकामनाएँ!
ख्रीस्त जी उठे! सचमुच, वे जी उठे हैं!

बिशप पीटर खराड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *