कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सरपंच भारत कटारा को सम्मानित किया
प्रियांश डाबी झाबुआ से
थांदला – मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जिले की जनपद पंचायत राणापुर की ग्राम पंचायत कंजावानी खास पहुंचे मंत्री पहलाद पटेल का कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान अज जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर जिला अध्यक्ष भानु भूरिया थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर एवं अन्य कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं बालिकाओं द्वारा मंत्री जी का तिलक लगाकर स्वागत किया जहां उन्होंने नदी के उद्गम स्थल के समीप स्थित शिव मंदिर का पूजन किया मंदिर से नदी के उद्गम स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई उस पश्चात मंत्री श्री पटेल ने भामची नदी के उदगम स्थल का विधि विधान पूजन किया फिर वहां से झाबुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होने वाले पंच सरपंच सम्मेलन में सम्मिलित हुए इस दौरान कैबिनेट मंत्री पहलाद सिंह पटेल ने थांदला जनपद से उदयपुरिया पंचायत के सरपंच भारत कटारा के अच्छे निस्वार्थ कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया और कहा कि सभी ग्राम वासियों को सरकार की योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाए और पंचायत का नाम रोशन करें इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं थांदला से अज जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर प्रदेश मंत्री संगीता सोनी जिला अध्यक्ष भानु भूरिया मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर मंडल महामंत्री जीतू राठौर मंडल महामंत्री एवं सरपंच भारत कटारा जिला सीईओ थांदला जनपद सीओ देवेंद्र बराडिया जनपद बीपीओ दोहरे सहित जनपद सदस्य एवं पंच सरपंच उपस्थित रहे।